फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra : केदारनाथ में दो और यमुनोत्री में एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से गई जान, चारधाम में अब तक 54 मौतें

Mon, 23 May 2022 01:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/बड़कोट

सार

चारधाम यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चारधाम यात्रा के दौरान अब तक कुल 54 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रुद्रप्रयाग में सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देशों के तहत यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
केदारनाथ कपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक कुल 54 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रविवार को बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचे दो यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं सोमवार को यमुनोत्री में भी एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। केदारनाथ में 27 यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। जबकि एक यात्री की गिरने से जान चली गई। 

विज्ञापन


केदारनाथ में रविवार को प्रीति (58), निवासी ब्रजधाम, रामबाग लेन, एसवी रोड, बोरीवली महाराष्ट्र और किरीट ए त्रिवेदी (71) निवासी मुंबई की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होना बताया है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि अभी तक 28 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

उधर, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालु की जानकीचट्टी में हार्ट अटैक पड़ने से हुई मौत। धाम में 14 यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि दो की मौत गिरने से हुई। चारधाम यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग में सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देशों के तहत यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें...मसूरी में सेक्स रैकेट: दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं महिलाएं, ग्राहकों से ऐसे करते थे संपर्क, सच जानकर पुलिस भी चौंकी

साथ ही सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 14 एमआरपी पर प्रत्येक दिन लगभग तीन हजार से अधिक यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराया जा रहा है। बताया कि यात्रियों को ऑक्सीजन सिलिंडर भी दिए गए। साथ ही प्रत्येक एमआरपी पर संबंधित की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें