हाट बाजार के पास लगाई गई दो मशीन
युवाओं को मिला रोजगार
फुट और बॉडी मसाज की सुविधा पहली बार उत्तराखंड आ रहे तीर्थयात्रियों को मिल रही है। इससे पहले वैष्णो देवी में इस तरह की सुविधा उपलब्ध थी। पर्यटन विभाग की पहल के बाद राज्य में मिल रही इस सुविधा का लाभ जहां यात्री उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। मशीनों से फुट और बॉडी मसाज के अलावा फुट थेरेपी का प्रशिक्षण भी युवाओं को दिया गया है। जहां श्रद्धालु फुट थेरेपी का भी लुत्फ उठा रहे हैं। इस काम के लिए युवाओं को प्रशिक्षित भी किया गया। प्रशिक्षित युवाओं को जहां रोजगार मिल रहा है वहीं श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान भी हो रहा है।