हेल्थ एडवाइजरी व अन्य जानकारियों का प्रसारण करने के निर्देश
इसे रोकने के लिए यात्रा मार्गों पर सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर चालान करने के साथ गिरफ्तार भी किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए राज्य आपदा प्रचालन केंद्र कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिला आपदा परिचालन केंद्रों को भी सक्रिय करते हुए चारधाम यात्रा से संबंधित सभी जानकारियां साझा करने के लिए आपदा परिचालन केंद्रों को चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम के रूप में प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों में शौचालय विशेषकर महिला शौचालय व पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में ऑडियो संदेश के माध्यम से लगातार हेल्थ एडवाइजरी व अन्य जानकारियों का प्रसारण करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: ऊधम सिंह नगर में खनन पट्टे को लेकर बढ़ा विवाद, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
यात्रा मार्गों पर रात को भी चलेंगे मालवाहक वाहन
चारधाम यात्रा मार्गों पर जाम की समस्या को देखते प्रतिबंधित समय रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक मालवाहक वाहन चल सकेंगे। मुख्य सचिव ने इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने रात के समय चलने वाले मालवाहक वाहनों के ड्राइवर व कंडक्टरों की जगह-जगह पर चेकिंग कर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उन्होंने शराब न पी रखी हो। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई मालवाहक वाहनों की आड़ में यात्रियों को लेकर रात में यात्रा न करे।