यमुनोत्री और गंगाेत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के मौके पर विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
यमुनोत्री मंदिर के कपाट दोपहर सवा बारह बजे खोल दिए गए। इस दौरान धाम में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। कपाट खुलने के दौरान यमुनोत्री धाम में विधायक केदार रावत भी मौजूद रहे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का श्री गणेश भी आज से हो गया।
वहीं दोपहर सवा एक बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान गंगोत्री में विधायक गोपाल रावत मौजूद रहे। इससे पहले मां यमुना की डोली खरसारी से यमुनोत्री पहुंची, जिसके बार विधिविधान से यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी छह माह के लिए खोल दिए गए।