दिल्ली दौरे से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कुछ बड़ी योजनाएं हैं, जिनकी शीघ्र स्वीकृति की मांग को लेकर वह केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। वह केंद्रीय मंत्रियों से योजनाओं के धनराशि जारी करने का अनुरोध करेंगे।
तीर्थपुरोहितों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहित मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। वहां नारेबाजी के साथ मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इसके बाद मंदिर की परिक्रमा कर आंदोलनकारियों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर मंदिर मंदिर मार्ग से हेलीपैड तक जुलूस निकाला। इस मौके पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, मुकेश बहुगुणा, अंकुर शुक्ला, शुभांशु शुक्ला, दीपनारायण शुक्ला आदि मौजूद थे।