फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धाम में फिर रंग बदल सकता है मौसम

Sun, 18 May 2014 02:23 PM IST
अमर उजाल, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चारों धाम में आने वाली 21-22 मई को बादल, बारिश की आशंका बनी है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बदल सकता है मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ब्योरे पर भरोसा करें तो आने वाले बुधवार से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। खास तौर पर उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग जिलों में बादल, बारिश का असर देखने को मिलेगा।

दून में भी मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज किए जाने की संभावना है।

यहां 20 मई तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद एक बार फिर नीचे जाने के संकेत है। इससे पहले मौसम सूखा और आसमान साफ ही बने रहने की संभावना है।

आने वाली 21 मई की रात से मौसम के बदलने की संभावना व्यक्त की गई है।

बदरीनाथ धाम में 1225 तीर्थयात्रियों ने टेका मत्था
शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों से आए 1225 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका जबकि बीती शुक्रवार को धाम में ठहरे 1440 तीर्थयात्रियों ने अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


धाम में इन दिनों मौसम खुशगवार बना हुआ है। तीर्थयात्री तप्तकुंड में स्नान करने के पश्चात बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

तीर्थयात्रियों की कम संख्या को देखते हुए वीआईपी गेट से भी तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ गर्भगृह में जाने की अनुमति दी जा रही है।

480 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
शनिवार को 480 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ मंदिर में मत्था टेका। 225 श्रद्धालु शाम तक बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट आए। जबकि सोनप्रयाग बैरियर से 508 श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया।

सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा हेमकुंड साहिब
आगामी 25 मई से शुरू हो रही श्री हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा को लेकर गोविंदघाट में गुरुद्वारों की साज-सज्जा शुरू हो गई है।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हेमकुंड साहिब तीर्थ को सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के तीर्थयात्री अमरजीत सिंह फूलों के साथ गोविंदघाट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


20 मई से गोविंदघाट और घांघरिया में गुरुद्वारों की साज-सज्जा भी शुरू हो जाएगी। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गोविंदघाट में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें