लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों में पंचायत चुनाव के लिए खासा उत्साह नजर आ रहा है।
40 सीटों पर होना है चुनाव
स्थिति यह है कि पहले हार के डर से चुनाव से दूरी बनाए रखने का मन बना चुके नेता भी अब टिकट की जुगत में जुट गए हैं।
जिले में जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लॉबिंग में जुट गए हैं।
उनका मानना है कि अभी माहौल पार्टी के पक्ष में है, जिसका फायदा पंचायत चुनाव में मिल सकता है। हालांकि, प्रदेश सरकार लगातार लटक रहे पंचायत चुनाव को समय से कराएगी, इस पर संशय बना हुआ है।
प्रत्याशी के चयन के लिए पूरी प्रक्रिया है। पार्टी फोरम में इसका चयन होता है। जिस तरह से पार्टी के पक्ष में माहौल है, उससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लेकिन आशंका है कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव कुछ समय और लटका सकती है।
- जेपी सजवाण, भाजपा परवादून अध्यक्ष
लोस चुनाव के भाजपा के पक्ष में नतीजों के बाद पंचायत चुनाव में टिकट के लिए मारामारी होनी तय है। जो लोग पहले चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे वे अब किसी तरह पार्टी टिकट चाहते हैं।
- कपिल बोरा, निवर्तमान ग्राम प्रधान लाडपुर