फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2020 : दसवें दिन सुचारु हुई यमुनोत्रीधाम की यात्रा, भूस्खलन के कारण बंद था पैदल मार्ग

Thu, 15 Oct 2020 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम की यात्रा दसवें दिन गुरुवार को सुचारु हो गई है। बता दें कि धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर भिडियालीगाड़ के पास भूस्खलन के छह अक्तूबर से यात्रा बंद थी।
विज्ञापन


यहां वैकल्पिक मार्ग बनाकर गुरुवार से यात्रा शुरू कर दी गई है। भूस्खलन जोन में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

वहीं गुरुवार को सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 322 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। पिछले एक सप्ताह से धाम में प्रतिदिन दो हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पैदल मार्ग पर भिंडियालीगाड़ में भूस्खलन से हो गई थी यात्रा बंद

भिंडियालीगाड़ में हुए भारी भूस्खलन के कारण जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग कई दिनों से बाधित है, जिससे प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा को भी गत छह अक्तूबर से सुरक्षा के दृष्टिगत रोका हुआ था। लोगों की आवाजाही सुचारु करने के लिए लोनिवि द्वारा करीब 300 मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें