फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम देवस्थानम बोर्ड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा- हमारी तरफ से बोर्ड आज भी भंग और कल भी

Mon, 08 Nov 2021 12:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

छठ पर्व पर आयोजित महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्वांचल के लोगों की अनदेखी करते हुए छठ पूजा अवकाश को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारी तरफ से देवस्थानम बोर्ड आज भी भंग और कल भी। इसमें चाहे वह अभी भंग हो जाए या सरकार बनने के बाद हमें उसे भंग करना पड़े। हमारी तरफ से देवस्थानम बोर्ड भंग हो चुका है।

विज्ञापन


पूर्वांचल के लोगों की अनदेखी करते हुए छठ पूजा अवकाश कर दिया समाप्त
रविवार को भेल के सेक्टर चार स्थित सामुदायिक केंद्र में कांग्रेस महिला नेता किरण सिंह के संयोजन में पूर्वांचल समाज की ओर से छठ पर्व पर आयोजित महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्वांचल के लोगों की अनदेखी करते हुए छठ पूजा अवकाश को समाप्त कर दिया है। लोगों को सरकार से अवकाश की मांग करनी चाहिए। कांग्रेस की सरकार आने पर छठ और करवाचौथ पर्व का अवकाश घोषित किया जाएगा।

देवस्थानम बोर्ड: तीर्थपुरोहितों ने सीएम के हाथों प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन, लिखा- मांगपूर्ति तक आंदोलन रहेगा जारी
विज्ञापन


तीन दिनों तक चलने वाला पर्व
किरण सिंह ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले पर्व में पूर्वांचल की महिलाएं निर्जल रहकर परिवार की मंगल कामना के लिए भगवान सूर्य की आराधना करती हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और भेल श्रमिक नेता राजवीर चौहान ने कहा कि छठ महोत्सव महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। सभी को मिलजुल कर पर्वों को मनाना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर स्वामी रामानंद ब्रह्मचारी, महावीर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, तेलूराम प्रधान, पूनम सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, वरुण बालियान, पुरुषोत्तम, आलोक शर्मा, कार्तिक कुमार, अनिल भास्कर, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें