फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: चारधाम में कल शाम चार बजे बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट, रविवार को होगी पूजा

Fri, 27 Oct 2023 05:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
चार धाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा।  29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी  पूजाएं संपन्न होंगी। 

Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी, स्वर्गाश्रम में करेंगे द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का उद्घाटन
विज्ञापन


शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा व मंदिर की सफाई होगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। ठसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और सांयकालीन आरती होगी। बजेइसके बाद चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे, जो कि अगले दिन रविवार को खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शनिवार शाम चार से सवा चार बजे के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शाम को होने वाली आरती भी चार बजे से पहले कर ली जाएगी। बताया कि चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन तड़के सुबह चार बजे खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें