फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन को 'भारी' पड़ सकता है रौब दिखाना

Sat, 12 Oct 2013 11:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर विधायक प्रणव सिंह ने राज्य अनुशासन समिति की ओर से जारी किए गए नोटिस का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी चैंपियन दिल्ली में ही रहे
शुक्रवार को भी प्रणव सिंह चैंपियन दिल्ली में ही रहे। दूसरी ओर इस मामले को निपटाने के लिए सरकार के स्तर पर भी शुक्रवार को कोशिश जारी रही।

कृषि मंत्री हरक सिंह रावत लगातार सुरेंद्र राकेश के संपर्क में रहे तो दूसरी तरफ नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल को प्रणव से बात करने का जिम्मा सौंपा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल मामले को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश हो रही है। सुरेंद्र राकेश को इस बात के लिए मनाया जा रहा है कि प्रणव के माफीनामे से बात आगे न बढ़े। दूसरी ओर प्रणव से भी कहा जा रहा है कि माफीनामा देकर खुद को किनारे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग
पीडीएफ के स्तर से प्रणव को वन विकास निगम के अध्यक्ष पद से हटाने की भी मांग हो रही है। दूसरी ओर प्रणव का जवाब कांग्रेस अनुशासन समिति को शुक्रवार को भी नहीं मिला। ऐसे में एक-दो दिन का इंतजार भी किए जाने की संभावना है।

अगर यह मामला इतने पर भी नहीं निपटता है तो अनुशासन समिति की संस्तुति पर प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से राय लेकर कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के मुताबिक विधायक का जवाब अभी तक नहीं मिला है। शनिवार को इस मामले पर विचार किया जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें