फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दफ्तरों में लगेंगे जनता दरबार: जन शिकायतें सुनने जाएंगे मंत्री, चंपावत उपचुनाव से पहले बढ़ेगी सक्रियता

Sun, 15 May 2022 01:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को नतीजा आ जाएगा। ऐसे में अब जून माह के पहले हफ्ते से ही सरकार के मंत्रियों की सक्रियता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून माह के पहले हफ्ते में भाजपा के दफ्तरों में जनता दरबार लगेंगे। पार्टी मंत्रियों का रोस्टर तैयार करेगी। मंत्रियों के जनता से मिलने के कार्यक्रम प्रदेश पार्टी कार्यालय तक सीमित नहीं रहेंगे। वे जन शिकायतों की सुनवाई करने जिला व मंडल कार्यालयों तक जाएंगे। सरकार और संगठन के बीच यह नई कदमताल चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के बाद देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को रिजल्ट आएगा। जून माह के पहले हफ्ते से ही सरकार के मंत्रियों की सक्रियता बढ़ जाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश, जिला व मंडल कार्यालयों में सरकार के सभी मंत्रियों के जनता मिलन कार्यक्रम होंगे।

पार्टी कार्यालय में मंत्रियों के कार्यक्रमों का एक रोस्टर तैयार होगा। वे प्रदेश पार्टी कार्यालयों के साथ जिला व मंडल कार्यालयों में जाकर जनता की शिकायतों को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जून महीने के पहले हफ्ते से मंत्रियों के जनता मिलन कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की हत्या: संदीप के मासूम बच्चे पूछ रहे हैं...कहां हैं पापा, मार्मिक शब्द सुन लोगों का फट गया कलेजा, तस्वीरें

30 मई से गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाएगी पार्टी
भाजपा पूरे प्रदेश में 30 मई से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाएगी। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आठ साल पूरे करेगी। इसी उपलक्ष्य में संगठन के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व  कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि गरीब कल्याण पखवाड़ा 15 जून तक चलेगा। इस दौरान पार्टी गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों और इस योजना के लिए पात्र लोगों तक पहुंचेगी उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी देगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें