फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: मूसा पानी के पास रास्ता भटका 15 सदस्यीय ट्रैकिंग दल;  बारिश और घने कोहरे के बीच SDRF ने किया रेस्क्यू

Thu, 11 Jun 2026 10:00 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

ट्रैकिंग के दौरान दल मुछुकुंद गुफा के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्र स्थित “मूसा पानी” के समीप सरस्वती नदी पार घने कोहरे और प्रतिकूल मौसम के कारण रास्ता भटक गया।
विज्ञापन
ट्रैकिंग दल का रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक 15 सदस्यीय ट्रैकिंग दल बदरीनाथ से आगे ट्रैकिंग के लिए निकला, लेकिन रास्ता भटक गया। इसकी सूचना एसडीआरएफ को मिली तो टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घने कोहरे, अंधेरे और लगातार हो रही बारिश के बीच दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला।

विज्ञापन


गुरुवार को थाना बदरीनाथ के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि ज्योतिर्मठ स्थित ड्रोन एडवेंचर ट्रैकिंग कंपनी के संचालक नरेंद्र सिंह रावत अपने 15 सदस्यीय दल के साथ 4 जून को घमसाली से बदरीनाथ के लिए ट्रैकिंग पर निकले थे। ट्रैकिंग के दौरान दल मुछुकुंद गुफा के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्र स्थित “मूसा पानी” के समीप सरस्वती नदी पार घने कोहरे और प्रतिकूल मौसम के कारण रास्ता भटक गया।

Chamoli Accident: देवाल में हादसा; कैल नदी में गिरी सवारी लेकर घेस जा रही टैक्सी, चार लोगों की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

दल के सदस्य टॉर्च की रोशनी और आवाज लगाकर सहायता की गुहार कर रहे थे। क्षेत्र में गश्त कर रहे आईटीबीपी जवानों ने उनकी गतिविधियां देखीं और तत्काल इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही टीम रवाना हुई।

काफी मशक्कत के बाद सरस्वती नदी के पार ट्रैकर्स की हलचल दिखाई दी। टीम ने सीटी, टॉर्च और आवाज के माध्यम से उनसे संपर्क स्थापित किया तथा सुरक्षित मार्ग का चयन करते हुए करीब डेढ़ घंटे के कठिन प्रयास के बाद उनके पास पहुंची और वहां से निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें