फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Fri, 16 Aug 2024 01:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

महिला को बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली में बीती रात एक प्रसूता की डिलीवरी के कुछ ही देर बाद महिला की माैत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं, नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उसे श्रीनगर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविता देवी पत्नी कविराज वाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया है।

Rishikesh: एम्स में आज से तीन घंटे ही होगा मरीजों का पंजीकरण, लागू की गई नई व्यवस्था, जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि भर्ती करने से लेकर प्रसव होने तक कोई डॉक्टर नहीं आया। प्रसव के बाद एक डॉक्टर आए थे, उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें