खेल प्रेमियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान बीजिंग औलंपिक में कांस्य पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र सिंह कनवासी, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, प्रशिक्षक रमेश पंखोली व राष्ट्रीय खेलों के शुंभकर मौली के साथ चल रहे आईटीबीपी के बैंड ग्रुप को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सम्मानित किया।
मशाल व मौली के साथ सेल्फी लेते रहे लोग
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी और मस्कट मौली के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली। युवाओं में सेल्फी को लेकर खासा क्रेज देखा गया। कार्यक्रम में बीएड संकाय के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।