फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बहुगुणा नगर में भू-धंसाव, दूसरे दौर का सर्वे शुरू, जमीन के 30 मीटर नीचे से सैंपल लेंगे वैज्ञानिक

Fri, 03 Jan 2025 11:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

Land subsidence in Karnaprayag: बहुगुणा नगर में यहां पिछले दो सालों से भू धंसाव हो रहा है। यहां निवास कर रहे 38 परिवार इससे प्रभावित हो गए हैं। 
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में भू-धंसाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली के कर्णप्रयाग में भू-धंसाव से प्रभावित बहुगुणा नगर में शुक्रवार को दूसरे दौर का सर्वे शुरू हो गया है। भू वैज्ञानिकों की टीम ड्रिलिंग की मदद से जमीन के भीतर ड्रिल करके भीतरी सतह का सैंपल इकठ्ठा करेंगे। सैंपल जमीन से 30 मीटर नीचे से लिए जाएंगे। सैंपल को इकठ्ठा कर आईआईटी रुड़की को भेजा जाएगा। जिसके बाद बहुगुणानगर के ट्रीटमेंट के लिए योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक सुबह-शाम ठंड ने किया बुरा हाल, अब दो दिन बारिश के आसार

ड्रिलिंग कर रही कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि यहां पिछले दो सालों से भू धंसाव हो रहा है। यहां निवास कर रहे 38 परिवार इससे प्रभावित हो गए हैं। सर्वे शुरू किया गया है। जिसमें धीरे-धीरे जमीन के भीतर ड्रिल की जा रही है। सर्वे में आठ से 10 दिन तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें