देर रात तक भी युगल के परिजन को पुलिस तलाश नहीं कर सकी थी। शुक्रवार सुबह संपर्क होने पर युगल के परिजन पहुंचे थे, तब पूरे मामले की हकीकत सामने आई थी। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मृतक अजीत केबल नेटवर्क के लिए काम करता था। मृतका का पति उसके पिता के रिश्ते का भाई है। इस लिहाज से मृतका उसकी रिश्ते की चाची थी। कुछ समय से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवक मंगलवार से घर से लापता था और महिला भी बुधवार को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। युगल ने जहर क्यों और कहां खाया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया कि मृतका के पिता बृजेश निवासी रूपपुर नटहौर बिजनौर के सुपुर्दगी में शव दिया गया है जबकि युवक के शव को उसके परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
पति ने शव लेने से किया इंकार
पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने शव भी लेने से इंकार कर दिया था। लेकिन मायके पक्ष की मान मनौव्वल के बाद पति भी अपने ससुर के साथ शव लेने पहुंचा था। ये बात सामने आई है कि युगल के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक दोनों ही परिवारों को थी। एक बार पहले भी इस मसले को लेकर विवाद हुआ था। एसओ अनुज सिंह की मानें तो पति पेशे से दिहाड़ी मजदूर है।