आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर आए थे केंद्रीय मंत्री
- फोटो : AmarUjala
पतंजलि पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 11 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराएगी। हाईवे चौड़ीकरण का काम भी जल्द पूरा कराया जाएगा। आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे।
समारोह के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही बड़ा व्यवसाय खड़ा किया जा सकता है। देश के हित में बाबा रामदेव ने कई ऐसे काम किए हैं जिससे देश का नाम विश्वस्तर पर ऊंचा हुआ है।