फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2018: पत्नी सहित बदरीनाथ मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव

Wed, 20 Jun 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ram kripal yadav visit badrinath dham - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की खूब चहल-पहल बनी हुई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने अपनी पत्नी किरन देवी के साथ धाम में दर्शन किए। यहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक पूजा अर्चना की।

 

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर मंदिर पहुंचे। गर्भ गृह में पूजा-पाठ किया और 11 बजकर 30 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की खूब चहल-पहल बनी हुई है। वर्ष 2013 की आपदा के बाद से इस वर्ष सर्वाधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। इस वर्ष एक माह 18 दिन में 689418 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि वर्ष 2017 में 598390 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए थे।

बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य रहने से तीर्थयात्री धाम के दर्शनों के बाद माण गांव और अन्य प्राचीन धार्मिक स्थलों के दर्शनों को भी पहुंच रहे हैं। इस बार बदरीनाथ हाईवे भी तीर्थयात्रा का पूरा साथ दे रहा है। बरसात में भी लामबगड़ भूस्खलन जोन अधिक देर तक अवरुद्ध नहीं हुआ है, जिससे यात्रा सुचारु रुप से संचालित हो रही है। गुजरात के अरविंद भाई और जानकी बाई का कहना है कि वे पहली बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे हैं। बदरीनाथ में पहुंचकर मन को सुकून मिल रहा है। मध्य प्रदेश की कुसुमलता का कहना है कि अपने परिवार के साथ चार धाम यात्रा पर आए हैं।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के दर्शन कर बहुत खुशी मिल रही है। धाम के बारे में जितना सोचा था, यह स्थान उससे भी खूबसूरत है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद से इस वर्ष तीर्थयात्रा में भारी इजाफा हुआ है। डेढ़ माह में ही बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या साढ़े छह लाख के पार पहुंच गई है। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों को रहने और खाने की समुचित व्यवस्था है। धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें