फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लटका हुआ मिला नवविवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Wed, 20 Jun 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
suicide - फोटो : file photo
विज्ञापन

किच्छा में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परस्थितियों में कमरे में लटका मिला। भले ही ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हो, लेकिन शशिबाला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शशिबाला (26 वर्ष) पत्नी अंकित निवासी बोरिंग गली का शव सोमवार देर शाम कमरे में लटका हुआ मिला। इस दौरान घर में उनकी सास मौजूद थी। सास चाय बनाने के लिए कमरे से बाहर ही निकली तो पीछे से बहू ने कमरे में फांसी लगा ली। 

सूचना पाकर पति अंकित और ससुर तरुण यादव घर पहुंचे। उन्होंने शशिकला के मायके घटना की सूचना दी। मायके वालों के पहुंचने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें