यह होंगे विकास कार्य
24 घंटे पेयजल आपूर्ति, पेयजल मीटर, वर्षाजल प्रबंधन व बाढ़ सुरक्षा, सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं, स्मार्ट शहरी स्थल (स्मार्ट अर्बन स्पेसेज), परिधान व सामान कक्ष (क्लॉक रूम), प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम), घाट और वेंडिंग जोन का विकास, सड़कें और यातायात प्रबंधन भूमिगत उपयोगिता नालिका (अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट), नागरिक सुरक्षा और सुविधाओं के लिए एकीकृत नियंत्रण व आदेश केन्द्र (इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर), स्मार्ट स्तंभ (स्मार्ट पोल) व ऊर्जा बचत के लिए उपकरणों की स्थापना, परिवहन केंद्र, बस टर्मिनल और पार्किंग इत्यादि।
ट्रैफिक का दबाव कम करने को बनेंगे एलिवेटेड रोड
ऋषिकेश में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की भीड़ की वजह से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। इसके लिए ऋषिकेश में एलिवेटेड रोड बनाई जाएंगी, जिससे ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें...Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में दिखा हाई जोश, देखें तस्वीरें और जानें ये खास बातें
सुधरेगी ऋषिकेश वासियों की जीवनशैली
इस परियोजना के पूरा होने पर नागरिक जीवनशैली व जीवन योग्यता मानकों (अर्बन लाइवेबिलिटी स्टैंडर्ड) में बढ़ोतरी होगी। स्थानीय लोगों के व्यापारिक व आजीविका स्तर में सुधार होगा। नागरिकों व पर्यटकों को बेहतर पेयजल और स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी। उनके जीविकोपार्जन की गतिविधियों में इजाफा होगा।