केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को एक हजार करोड़ दिए हैं, जिसके तहत चारों धामों में घाटों की सफाई से लेकर पेड़, एक्वालाइफ व एसटीपी का निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे।
साधना के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि कूड़े की प्रोसेसिंग के लिए उन्होंने गुजरात के एक एनजीओ से एमओयू साइन किया है, जो गंगा किनारे रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। पढ़ाई के साथ वे बच्चे पूजा मैटिरियल की प्रोसेसिंग में भी मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने एनएचआई से भी बात की है, जो प्लास्टिक के कचरे को रोड के नीचे दबा देंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमालय में पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ नहीं है, लेकिन वही परियोजनाएं बनेंगी जिससे गंगा की अविरलता पर आंच न आए। एफआरआई देहरादून ने डेढ़ करोड़ का प्रोजेक्ट हमें बनाकर दिया है, जिसके तहत उन्होंने गोमुख से लेकर गंगा सागर तक लगाए गए पुराने पेड़ों का पुर्न रोपण के लिए कहा। सेल्फ इंप्लायमेंट के तौर पर मुद्रा योजना के तहत नौजवान अपने ग्रुप बनाकर यह काम करें।