अगले महीने से सिर्फ एक किलो गेहूं
प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 14 लाख से अधिक अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के राशनकार्ड धारकों को अगले महीने से प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं के स्थान पर मात्र एक किलो गेहूं मिलेगा। जबकि चावल दो किलो के स्थान पर चार किलो मिलेगा।
इतने हैं अंत्योदय और प्राथमिक राशन कार्डधारक
प्रदेश में अंत्योदय के एक लाख 84 हजार से अधिक राशन कार्डधारक हैं। जबकि प्राथमिक परिवारों के 12 लाख 27 हजार से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। जबकि दोनों की यूनिटों की संख्या 60 लाख 93 हजार से अधिक है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: जोत सिंह बिष्ट ने थामा 'आप' का हाथ, डिप्टी सीएम सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता, कांग्रेस के भविष्य को लेकर कहीं ये बड़ी बातें
चावल बढ़ा, गेहूं कम मिला
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सीएम घिल्डियाल के मुताबिक योजना के तहत प्रदेश में करीब 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं और चावल का आवंटन होता है। इसमें अब तक 18 हजार मीट्रिक टन गेहूं और 12 हजार मीट्रिक टन चावल का आवंटन होता था, लेकिन अब गेहूं सात हजार मीट्रिक टन और चावल का बढ़कर 23 हजार मीट्रिक टन आवंटन हुआ है।