फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो उत्तराखंड में खनन का नियंत्रण खुद कर ले केंद्र: सीएम रावत

Thu, 08 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : Self
विज्ञापन
गंगा में खनन को लेकर सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि अगर चाहे तो केंद्र सरकार खनन का नियंत्रण खुद अपने पास रख ले। भाजपा नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदेश में स्टोन क्रशर और खनन के पट्टे जारी करने की अनुमति किसने दी थी? सीएम ने कहा कि उनके समय में एक भी खनन पट्टे को अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करने हरिद्वार आए सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा नेता खुद ही खनन कराने में लिप्त हैं और उन्हें बदनाम भी कर रहे हैं।

मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद के आंदोलन और मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात पर हरीश रावत ने कहा कि मातृसदन अगर मुकदमा दर्ज कराता है तो वह इसे भी संतों का आशीर्वाद समझेंगे। केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में हस्तक्षेप करने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो खनन अपने नियंत्रण में रख ले, लेकिन यह स्पष्ट करना होगा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस तरह की सिफारिशें क्यों नहीं मानी थी?
विज्ञापन

'जनता तय करे खनन हो कि नहीं'

खनन - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कभी अवैध खनन को बढ़ावा नहीं दिया। विधिवत नियमावली बनाकर खनन किया जा रहा है। हरिद्वार की जनता खुद तय करे कि हरिद्वार में खनन होना चाहिए कि नहीं?

मोदी उत्तराखंड में कर लें कैबिनेट की बैठक
एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि जिस तरह से भाजपा का पूरा कुनबा उत्तराखंड में ही डेरा डाले पड़ा है, उससे तो अच्छा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट की बैठक भी यहीं कर लें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा नेता यहां दिन-रात घूम रहे हैं, उनका प्रदेश में स्वागत है। साथ ही उन्होंने अपनी तुलना एक ऐसे किसान से की, जिसके यहां फसल कट रही है और उसका एक पांव कभी घर में तो कभी खेत में रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें