फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप सेना प्रमुख ले. जनरल हीरा होंगे पासिंग आउट परेड के आरओ

Thu, 08 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ले. जनरल एनपीएस हीरा - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में दस दिसंबर को होने जा रही पासिंग आउट परेड में इस बार उप सेना प्रमुख ले. जन. एनपीएस हीरा रिव्यू ऑफिसर (आरओ) होंगे। इसके साथ ही आरओ को लेकर चल रही सभी तरह की कयासबाजी खत्म हो गई है।
विज्ञापन


ले. जन. एनपीएस हीरा ने 14 मार्च को उप थल सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह ऊधमपुर (जम्मू कश्मीर) में उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और वज्र कोर के कमांडर रह चुके हैं।

लुधियाना निवासी लेफ्टिनेंट जनरल एनपीएस हीरा इंडियन आर्मी में भर्ती होकर 16 दिसंबर 1978 को सिख लाइट इंफेंट्री में कमीशन प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व क्षेत्र में आतंकवाद व घुसपैठ विरोधी ऑपरेशनों में महारत के अलावा उन्हें दक्षिणी कमांड में रवायती ऑपरेशनों का तजुर्बा भी हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम पदों पर कर चुके हैं काम

पासिंग आउट परेड - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
हीरा इंडियन आर्मी में कमांड, स्टाफ  और इंस्ट्रकशनल नियुक्तियों के दौरान अलग-अलग अहम पदों पर काम कर चुके हैं। पहले वह सिख लाइट इंफेंट्री की 15वीं बटालियन की अगुवाई करते हुए उत्तरी लखीमपुर सेक्टर (असम) में ऑपरेशन राइनो चला चुके हैं।

जनरल हीरा की अगुवाई में 12 इंफेंट्री ब्रिगेड ने उड़ी सेक्टर में कंट्रोल रेखा पर तैनाती के दौरान भी अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। उनकी अगुवाई में बिग्रेड ने अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र समेत कई बहादुरी पुरस्कार प्राप्त किए। अब वह आर्मी हेडक्वार्टर पर डिप्टी चीफ  के तौर पर जमीनी ऑपरेशनों में बतौर माहिर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें