फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ पर केंद्र और राज्य आमने-सामने

Thu, 28 Jul 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली में चीनी सेना की घुसपैठ पर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने हो गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को कहा कि 19 जुलाई को चमोली में घुसपैठ की घटना उजागर हुई। इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेज दी गई थी। जबकि इस सवाल पर गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू की अलग राय है। उनके मुताबिक केंद्र इस मामले की रिपोर्ट मंगवा रहा है। केंद्र यह सुनिश्चित करेगा कि यह घटना वाकई घुसपैठ थी या नहीं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने भी इस मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है। गौरतलब है कि पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश में भी करीब 250 चीनी सैनिक घुस आए थे।

हरीश रावत के मुताबिक अच्छी बात यह है कि चीनी सैनिकों ने वहां से बहने वाली नहर से कोई छेड़छाड़ नहीं की। उस इलाके में पेट्रोलिंग पर गए आईटीबीपी के जवानों की आपत्ति पर चीनी सैनिक वापस चले गए। रावत ने पूरी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र से इलाके में चौकसी बढ़ाने की अपील की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि केंद्र इस बारे में गंभीर कदम उठाएगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड की 350 किमी लंबी सीमा चीन से लगती है।
विज्ञापन

  #WATCH: Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat confirms Chinese incursion in Chamoli district.https://t.co/ouQJsSKNB6 — ANI (@ANI_news) July 27, 2016

हवाई सीमा का भी किया था उल्लंघन

चीन
नई दिल्ली/एजेंसी। चमोली जिले के बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों ने जमीनी के साथ-साथ हवाई सीमा का भी उल्लंघन किया था। असैन्य जोन में पीएलए के सैनिकों के जमे होने के साथ एक हेलीकॉप्टर को भी भारतीय हवाई सीमा में उड़ते देखा गया था।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय दल को लौटाने के बाद देखा गया कि उस इलाके में एक चीनी हेलीकॉप्टर करीब पांच मिनट तक उड़ता रहा। माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर से इलाके की हवाई फोटोग्राफी की गई। यह चीनी सैनिक का झिबा सीरीज का हेलीकॉप्टर था।
  Since the border is not marked between China and India, there was some talks between the two sides: Kiren Rijiju pic.twitter.com/eA2LWB7oRj — ANI (@ANI_news) July 27, 2016
विज्ञापन

घुसपैठ की खबर से लोगों में दहशत

चीन सैनिक - फोटो : reuters
गोपेश्वर। चमोली जनपद में लगी चीन सीमा पर ड्रेगन की बढ़ती गतिविधियों से दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। बताया जा रहा है कि सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी ने चौकसी बढ़ा दी है। बाड़ाहोती क्षेत्र में बार-बार हो रही चीनी घुसपैठ से स्थानीय जनता में दहशत भी है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि चीनी घुसपैठ जैसी कोई बात नहीं है। सीमा पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
  सीएम रावत का है कहना
चाइना बार्डर पर स्थित चमोली जिले के बाड़ाहोती क्षेत्र में चीनी फौज की घुसपैठ हुई थी। राजस्व विभाग के अफसर लैंड रिकॉर्ड की जांच करने इस क्षेत्र में गए थे, जहां उन्होंने चीनी सेना की गतिविधियां देखीं। इस बाबत इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस को सूचना दी गई। इसमें कोई चिंता करने की बात नहीं है। केंद्र के स्तर से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- हरीश रावत, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें