फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS General Bipin Rawat Funeral: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में दी श्रद्धांजलि, हरीश रावत भी रहे मौजूद

Fri, 10 Dec 2021 06:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में बुधवार को निधन हो गया था। इस हादसे में उनकी पत्नी समेत 13 और लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली पहुंचकर जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।  

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जनरल रावत व हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए जांबाजों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में 13 लोगों की हुई मौत

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में बुधवार को निधन हो गया था। इस हादसे में उनकी पत्नी समेत 13 और लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 

विज्ञापन


General Bipin Rawat: केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित ने केंद्र सरकार से की सीडीएस को भारत रत्न देने की मांग
मुख्यंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को वह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। गुरुवार को वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत भी दिल्ली पहुंच गए। वहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आवास पर उनकी बेटियों से मिले। 

General Bipin Rawat: कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, उत्तराखंड के युवा बोले- हमने अपना हीरो खो दिया...
उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार भी वह नई दिल्ली में रहे जहां वह जनरल रावत और उनकी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

अंत्येष्टि में शामिल होने आज कई नेता गए दिल्ली 

हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से कई नेता व पूर्व सैन्य अधिकारी नई दिल्ली गए हैं। विधानसभा सत्र होने की वजह से सरकार के सभी मंत्री तो नई दिल्ली नहीं जा सकेंगे, लेकिन कुछ मंत्री समय निकालकर गए हैं।

विज्ञापन


मंत्री जोशी ने सीडीएस रावत और उनकी पत्नी को दी श्रद्धांजलि 
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के तीन कामराज रोड स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आवास पहुंच कर उन्हें और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने कहा कि रावत का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उत्तराखंड के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हर मामले में सरकार को हमेशा उनका सहायोग मिला। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सीडीएस रावत का निधन उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति है।

कहा कि चाहे सेना भर्ती में राज्य के युवाओं को ऊंचाई में मिली छूट का सवाल हो या फिर राज्य में बीआरओ की स्थापना या फिर टैरिटोरियल आर्मी की दो बटालियनें स्थापित करने का विषय हो, गोरखा रेजीमेंट का भर्ती सेंटर खोलने की बात हो, उत्तराखंड राज्य से जुड़े हर मामले पर उनका सहयोग मिलता रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें