छात्र इसमें अपना नाम और अन्य जानकारियों को देखने के बाद अगर कुछ गलती है तो उसमें सुधार करना होगा। छात्र फॉर्म को 24 फरवरी तक अपने स्कूल में जमा करा सकेंगे। इस फॉर्म पर पैरेंट्स के साइन भी कराने होंगे। इस पर प्रिंसिपल साइन कर छात्र को लौटा देंगे। छात्र इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेंगे। जरूरी करेक्शन होने के बाद सभी छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म 15 मई से डिजिलॉकर में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अगर कोई करेक्शन करना होगा तो वह स्कूलों के माध्यम से उनके पास पहुंचाना होगा। छात्र को अगर कोई करेक्शन करना है तो उसका प्रमाण भी देना होगा।