फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं ध्यान दें, सीबीएसई ने फिर दिया रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका 

Wed, 05 Feb 2020 02:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आज से करेक्शन करा सकेंगे 9वीं, 11वीं के छात्र
  • छात्रों को मिलेंगे फॉर्म, करेक्शन के बाद स्कूल में कराने होंगे जमा
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके 9वीं और 11वीं के छात्रों को गलती सुधारने का एक मौका और दिया है। वह अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक करके उसमें करेक्शन करवा सकते हैं। इसके लिए स्कूलों के स्तर पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने का विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई ने परीक्षाओं और छात्रों के प्रमाणपत्रों में गलतियां कम करने के मकसद से 9वीं और 11वीं के छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन का डाटा स्कूलों के स्तर से सीबीएसई को भेजा गया था। सीबीएसई के मुताबिक पांच फरवरी से सभी स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद 17 फरवरी तक सभी छात्रों को वह कार्ड उपलब्ध कराने होंगे।

विज्ञापन

छात्र इसमें अपना नाम और अन्य जानकारियों को देखने के बाद अगर कुछ गलती है तो उसमें सुधार करना होगा। छात्र फॉर्म को 24 फरवरी तक अपने स्कूल में जमा करा सकेंगे। इस फॉर्म पर पैरेंट्स के साइन भी कराने होंगे। इस पर प्रिंसिपल साइन कर छात्र को लौटा देंगे। छात्र इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेंगे। जरूरी करेक्शन होने के बाद सभी छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म 15 मई से डिजिलॉकर में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अगर कोई करेक्शन करना होगा तो वह स्कूलों के माध्यम से उनके पास पहुंचाना होगा। छात्र को अगर कोई करेक्शन करना है तो उसका प्रमाण भी देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें