आज जारी हुए 10वीं का परीक्षा परिणाम में देहरादून रीजन का परिणाम 89.72 प्रतिशत रहा। देहरादून रीजन के 80167 छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। सोमवार को सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था।
सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में दून रीजन से 80 हजार 168 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। दून रीजन में उत्तराखंड के 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जनपदों के 1095 स्कूल शामिल हैं। जिनमें 984 निजी स्कूल और 111 केवी व जवाहर नवोदय विद्यालय आते हैं।