रीजन में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92682 छात्रों ने पंजीकरण किया। इसमें से 91636 छात्रों ने परीक्षा दी। इसके साथ ही 12वीं का पासिंग प्रतिशत 83.82 फीसदी रहा। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 100702 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इसमें से 100075 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसका पासिंग प्रतिशत 90.97 फीसदी रहा।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी गोपाल दत्त ने परीक्षा में पास हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परिणाम बनाने में पूरी पारदर्शिता एवं गाइडलाइन का पालन किया गया। बोर्ड ने इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई की ओर से बीते साल से मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया गया।