फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: ईपीएफओ कार्यालय में सीबीआई ने खंगाले दस्तावेज, कार्यालय में मिली थी गड़बड़ी की शिकायत  

Thu, 14 Apr 2022 05:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले दिनों एक व्यक्ति ने ईपीएफओ में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए सीबीआई की देहरादून शाखा में चार लोगों की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
ईपीएफओ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की टीम ने ईपीएफओ के स्थानीय कार्यालय में शिकायत के बाद पड़ताल की है। टीम ने कुछ दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि सीबीआई को ईपीएफओ कार्यालय में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। हालांकि, अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। प्राथमिक पड़ताल के बाद ही सीबीआई कुछ कदम उठा सकती है। 

विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों एक व्यक्ति ने ईपीएफओ में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए सीबीआई की देहरादून शाखा में चार लोगों की टीम गठित की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीएमएस रोड स्थित ईपीएफओ कार्यालय पहुंची।

ये भी पढ़ें...तेंदुए ने बनाया निवाला: खेत में काम कर रहे मजदूर पर किया हमला, मुंह में दबा कर घसीटता ले गया, दहशत में तड़पते रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों मुताबिक, टीम ने यहां करीब तीन घंटे तक पड़ताल की थी। बताया जा रहा कि ईपीएफओ के कुछ अधिकारियों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है। हालांकि, वहां से मिली जानकारी और जांचे गए दस्तावेज के बारे में सीबीआई ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारिक सूत्रों ने भी यही बताया कि यह केवल प्राथमिक पड़ताल थी जो एक शिकायत मिलने के बाद की गई थी। अभी तक इसमें कार्रवाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें