फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हादसे में मौत के बाद वाहन चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत के मामले में राजपुर थाने में मंगलवार को अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि मामले में राजीव नगर निवासी शिव प्रकाश ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता मनोज कुमार गत 29 जून को शिप्रा विहार से राजीव नगर आ रहे थे। इसी दौरान रात में करीब 11 से 12 बजे के बीच एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मनोज कुमार को घायल अवस्था में कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

Iदो जगहों से दोपहिया वाहन चोरीI
Iशहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो लोगों के दोपहिया वाहन चोरी हो गए। पहले मामले में क्लेमेंटटाउन थाने में गंगा एन्क्लेव राजपुर के रहने वाले प्रवीन भाटी ने शिकायत की है। एसओ क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह ने बताया कि भाटी का स्कूटर 23 जुलाई को बुद्धा टैंपल के पास खड़ा था। थोड़ी देर बाद स्कूटर चोरी हो गया। उधर, वसंत विहार थाने में सत्य विहार विजय पार्क निवासी तरुण तिवारी ने शिकायत की है। एसएचओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि तरुण तिवारी का स्कूटर 28 जुलाई को उनके घर के पास से चोरी हो गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मंगलवार को मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें