अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हितों के लिए बिल्डर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करते भ्रामक विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया। जिस पर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अखबार में सीएम के साथ एसएसपी का भ्रामक विज्ञापन छपवाना बिल्डर को भारी पड़ गया। मामले में बिल्डर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी कार्यालय ने मामले में संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
आरोप है कि अमित कुमार, प्रव्या डेवलपर्स की ओर से अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हितों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करते भ्रामक विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया।