फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: हाईवे के पास कार खाई की ओर लटकी कार, नदी में गिरा चालक लापता, बदरीनाथ यात्रा से लौट रहे थे पति-पत्नी

Sat, 27 Jul 2024 11:06 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)।

सार

बदरीनाथ की यात्रा से लौट रहे पति-पत्नी की कार हादसे का शिकार हो गई। पत्नी सुरक्षित है, लेकिन अलकनंदा नदी में गिरने से पति का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
कार खाई की ओर लटकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर बिरही चाड़े पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर लटक गई। वाहन चालक खाई में जा गिरा। रात को ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ को दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे पति-पत्नी महाराष्ट्र निवासी अनूप और तृप्ति की कार बिरही चाड़े के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से खाई की ओर लटक गई।  इसी बीच चालक अनूप की तरफ़ से गाड़ी का दरवाजा खुलने से अनूप अंधेरा होने की वजह से अलकनंदा नदी में जा गिरा। अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें...बारिश का कहर: उत्तराखंड में कहीं भूस्खलन तो कहीं विद्युत आपूर्ति ठप, कुछ जगह स्कूलों में हुई छुट्टी; दो की मौत

घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस व एसडीआरएफ़ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया और वाहन चालक अनूप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हैं। सुबह नौ बजे बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा अनूप की ढूंढखोज के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें