फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा का संदेश देने को आज निकालेंगे कार रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी दून में आज कार रैली निकालकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। रविवार को मालसी स्थित सॉलिटियर फॉर्म्स से रैली शहर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए नंदा की चौकी स्थित होटल एलपी विलास पहुंचकर समाप्त होगी। कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) से संबद्ध यंग इंडियंस, देहरादून चैप्टर की ओर से इस कार रैली का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

रैली का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक करना है। साथ ही उनमें यातायात सुरक्षा की आदत विकसित करने का प्रयास भी किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं या गंभीर रूप से घायल होते हैं। इतने बड़े पैमाने पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का सबसे प्रमुख कारण सड़क पर होने वाली लापरवाही, तेज रफ्तार, नशा कर वाहन चलाना, असावधानी से लेन बदलना, सीट बेल्ट न पहनना है। अध्यक्ष राहुल सिंघल ने बताया कि एसएसपी देहरादून जन्मजेय खंडूरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यंग इंडियंस से जुड़े युवाओं ने इसकी पहल की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था सामूहिक रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम से कम करने के लिए प्रयास करेगी, जिसमें सभी लोगों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें