फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात कार सवार ने पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है। सार्थक जैन (26) निवासी जीएमएस रोड किसी काम से घर के पास ही दुकान पर गया था। महादेव डेयरी के पास वह सड़क पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान बल्लीवाला चौक से तेज गति से आ रही एक कार ने सार्थक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर से सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चीता कर्मियों ने लोगाें की मदद से सार्थक को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। एसओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें