फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चार घायल

Sun, 29 May 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊखीमठ
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
ऊखीमठ में मद्महेश्वर घाटी के उनियाणा गांव के समीप अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट भेजा गया है। इधर, मामूली रूप से घायल वाहन चालक को राजस्व पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


रविवार को ऊखीमठ से रांसी जा रही कार उनियाणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर चार लोगों और एक मोटर साइकिल को रौंदते हुए सड़क से 15 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में बुरूवा गांव निवासी कुंवर सिंह धिरवाण सहित उनियाणा गांव के यशपाल सिंह पंवार, पुष्कर सिंह, और इंद्र सिंह पंवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वीर सिंह को भी मामूली चोंटे आई हैं। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक मनोज असवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल निजी वाहनों से स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने कुंवर सिंह, यशपाल सिंह और पुष्कर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर भेजने को कहा।
विज्ञापन


प्रशासन व स्थानीय युवाओं के प्रयास से देहरादून से दो हेलीकॉप्टर ऊखीमठ पहुंचे, जिससे तीनों घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया। राजस्व उप निरीक्षक असवाल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
गुप्तकाशी में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर के समीप एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

शनिवार रात को मोटरसाइकिल से सोनप्रयाग के लिए जा रहे राकेश सिंह (35) पुत्र प्रेम सिंह निवासी न्यालसू में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोननप्रयाग थानाध्यक्ष सुबोध ममगाई ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट पहना था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें