भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट के पास अल्टो कोसी में गिर गई जिससे कार सवार बागेश्वर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई।
बहाव में बहने के बाद अटक गई
अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही अल्टो (यूके02टीए-0932) शनिवार की शाम साढ़े छह बजे काकड़ीघाट के पास अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे कोसी में गिर गई। तेज बहाव में बहने के बाद अल्टो नदी के बीच जाकर अटक गई।
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।
कटर से काटी गई कार
चौकी प्रभारी गोस्वामी ने बताया आधी रात तक चले रेस्क्यू के बाद कार को क्रेन से बाहर निकाला गया और कटर से काटकर इसमें से तीन शव निकाले गए।
मौके से मिले परिचय पत्रों के आधार पर मरने वालों की शिनाख्त चालक मुकुल साह (40) पुत्र आनंद लाल साह निवासी तल्ली बाजार बागेश्वर, बृजमोहन साह (42) पुत्र बीएल साह निवासी मल्ली बाजार बागेश्वर और मनोज पांडे (61) पुत्र देवीदत्त पांडे निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है।