टिहरी में मुखेम-सिरवाडी मोटर मार्ग पर बीते दिन दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में मृत तीनों लोगों का पोस्टमार्टम कर शव रविवार को परिजनों को सौप दिए गए। इस बस दुर्घटना में महेश सेमवाल, कुंवर सिंह रजवार निवासी मुखेम और बस चालक आनंद सिंह पंवार निवासी धौतरी लोदाण की मौत हो गई थी।
रविवार को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया है। अपराह्न बाद मृतकों का दाह संस्कार मुखेम में उनके पैतृक घाट पर किया गया।
इधर, सीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सालय के प्रभारी आनंद सिंह चौहान ने सीएमओ को चिकित्सालय में ओपीडी स्पिल और दस्ताने ने होने की जानकारी दी।