फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Tue, 24 Dec 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों युवक गांव खेत, कैम्पटी के रहने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। एक बोलेरो (संख्या यूके 07, टीबी 5264) अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। पास की पहाड़ी पर खडे़ कुछ लोगों ने हादसा देखा तो भाग कर मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी 108 और फायर सर्विस के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन उनसे पहले मौके पर ग्रामीणाें की भीड़ जुट गई थी। खाई गहरी होने के कारण पुलिस को राहत-बचाव कार्य में खासी दिक्कताें का सामना करना पड़ा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो सवार दोनों युवकों को खाई से निकाला। उसके बाद उन्हें मसूरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल ने बताया की मृतक युवकों की पहचान हो गई है। इनमें से एक का नाम सूरज (28) और दूसरे का नाम नरेश (33) है। दोनों गांव खेत, कैम्पटी के रहने वाले हैं। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें