देहरादून के दर्शन लाल चौक और लैंस डाउन चौक के बीच बुधवार को चलती कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई। चालक ने कार से उतरने में देरी नहीं की। आग की लपटों में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया था। आग का कारण वायरिंग में शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
रायपुर के तपोवन एंकेलव निवासी ललित चौधरी बुधवार दोपहर को प्रिंस चौक से अपनी कार में सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे।
दर्शन लाल और लैंस डाउन चौक के बीच पीडब्लूडी आवासीय कॉलोनी के सामने अचानक कार चलते-चलते बंद हो गई। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार से धुएं का गुब्बार निकलना शुरू हो गया।