फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भिड़ंत, हादसे में किशोर की गई जान

Tue, 02 Jan 2024 11:12 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

बिजनौर निवासी साहिल (17) देर शाम किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई। इस हादसे में साहिल की जान चली गई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर उफल्ड़ा के समीप कार और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर निवासी साहिल (17) पुत्र अकरम कीर्तिनगर में सब्जी की दुकान चलाता है। देर शाम वह किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई। जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें...New Year Celebration: खूब छलके जाम... 30 करोड़ की शराब गटक गए लोग, आबकारी विभाग की भी हुई खूब चांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में लिया है। लिखित तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें