फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बारातियों की कार, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

Sun, 01 Mar 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के राजगढ़ी गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही बारातियों से भरी ईको कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन


एक युवती छिटक कर बीच खाई में फंस गई, जिसे मामूली खरोंचे आई हैं। उसी ने घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई। सभी लोग राजौरी जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं।

बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे कार (जेके-11ए-4856) वापस राजौरी के लिए रवाना हुई। कार में युवती समेत कुल सात लोग सवार थे। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के बाड़वाला-जुड्डो मार्ग पर हथियारी के समीप देर रात करीब पौने बारह बजे चालक के संतुलन खोने से कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


कार सवार अनुराधा पुत्री बलवंत राज छिटक कर बीच में ही फंस गई। सड़क पर आकर उसने ने वहां से गुजर रहे स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के जवानों की मदद से पुलिस तक जानकारी पहुंचाई।
Trending Videos
विज्ञापन

सर्च लाइट में चला सर्च ऑपरेशन

करीब 20 मिनट बाद सीओ स्वप्न किशोर सिंह की अगुवाई में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सर्च लाइट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को खाई से निकाला जा सका।

हादसे में बलवंत राज (55) पुत्र देवराज, गणेश सिंह (35) पुत्र नत्थूराम दोनों निवासी खड़गाला थाना अलकोट राजौरी जम्मू कश्मीर और मलकीत सिंह (20) पुत्र सनकार सिंह निवासी कोठा थाना अलकोट राजौरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मलकीत के पिता सनकार सिंह (52) पुत्र ज्योत राज ने हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र देवराज निवासी राजौरी, सोनू पुत्र शर्मानंद निवासी अखनूर के रूप में हुई।

लेहमन अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घायलों को भी परिजन साथ ले गए। अस्पताल पहुंच कर एसडीएम पीके दुम्का ने भी घायलों को हालचाल जाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें