फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: दिल्ली के युवकों की कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दोनों की मौके पर मौत

Fri, 15 Jun 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तराखंड आ रहे दो युवकों की कार टिहरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा चंबा के पास आरकोट गांव में गुरुवार देर रात हुआ। युवक  स्विफ्ट कार में दिल्ली से खड़ीखाल गांव जा रहे थे। लेकिन खड़ीखाल गांव के पास उनकी कार करीब  300  मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


देर रात को हुई इस दुर्घटना का पता पुलिस को सुबह लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई से दो युवकों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान वीरेंद्र सिंह रावत (35 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह निवासी मुड़या गांव और विजय सिंह पुत्र किशन मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। वह अपने दोस्त विजय के साथ खड़ीखाल गांव स्थित ससुराल जा रहा था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें