जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणपुरी के पास कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में बुरी तरह फंसे घायलों को बमुश्किल निकाला।लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल विद्या भूषण नेगी बताया कि हादसा मंगलवार को देर शाम हुआ। हादसे के बाद दोनों घायल कार में बुरी तरह फंस गए थे। दरवाजे काटकर दोनों को कार से बाहर निकाला गया।