ग्रामीण ने तत्काल ही चखुलियाखाल पहुंचकर इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर रिखणीखाल थाना प्रभारी सुनील रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे और दुर्घटना में घायल लोगों को ग्रामीणों की मद्द से खाई से बाहर निकाला गया।
थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि हादसे में पश्चिमी दिल्ली के अंतर्गत बदरपुर निवासी देवेंद्र सुयाल (46 वर्ष) पुत्र श्यामा प्रसाद व उनकी पुत्री कनन (16 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि देवेंद्र की पत्नी मीनाक्षी (38 वर्ष), पुत्री पलक (12 वर्ष) के साथ ही ग्राम डुंगरी (गैरसैंण) निवासी सुनील (28 वर्ष) घायल हो गए। मीनाक्षी और सुनील को यहां बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि पलक का रिखणीखाल चिकितसालय में उपचार चल रहा है।