फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड पर संचालित होगा कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के अस्पताल का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में संचालित किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल में सीटी, एमआरआई, डायलिसिस सहित सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह सभी सुविधाएं सीजीएचएस रेट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कैंट बोर्ड की बैठक में शनिवार को सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

कैंट क्लेमेंटटाउन बोर्ड की ओर से संचालित अस्पताल में सुविधाओं का अभाव है। वर्तमान में यहां मात्र दो डॉक्टर हैं और केवल ओपीडी ही संचालित होती है। लंबे समय से कैंट बोर्ड अस्पताल को सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना बना रहा है, लेकिन बजट के अभाव के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। जबकि कैंट क्षेत्रवासी भी लंबे समय से अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कैंट बोर्ड अब अस्पताल को पीपीपी मोड पर देगा। शनिवार को हुई कैंट बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया।
सीईओ कैंट बोर्ड अभिषेक राठौर ने बताया कि पीपीपी मोड के तहत अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। यह सभी सुविधाएं सीजीएचएस रेट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में इलाज के लिए किसी कार्ड की भी जरूरत नहीं होगी। केवल कैंट बोर्ड की पर्ची कटाकर अस्पताल में सस्ते दामों पर इलाज की सुविधा होगी। शुरूआत में कैंट क्लेमेंटटाउन के लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के सभी कैंटों और आम लोगों को भी यहां इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें