वे 2007 और 2012 में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और कुछ समय राज्य में समाज कल्याण मंत्री भी रहे। वर्ष 2016 में वे मोदी मंत्रिमंडल में मात्र 44 वर्ष की आयु में केंद्रीय टेक्सटाइल राज्य मंत्री भी रहे।
वह जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य और मानव संसाधन विकास पर स्थायी समिति के सदस्य भी रहे। 2014 में उन्होंने सांसद की सीट दो लाख से ज्यादा मतों से जीत कर रिकॉर्ड कायम किया था।