फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सेमेस्टर फिर लागू हो सीबीसीएस सिस्टम

Sun, 02 Oct 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में सीधे क्रेडिट बेस्ड च्वाइस सिस्टम (सीबीसीएस) लागू करने के बजाय पहले सेमेस्टर सिस्टम लागू होना चाहिए।
विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी विवि को प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराना चाहिए। दून विवि में आयोजित हुई उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की बैठक में ये बातें सामने आई।

शनिवार को दून विवि में समिति की बैठक की अध्यक्षता दून विवि के कुलपति प्रो. वीके जैन ने की। बैठक में कुमाऊं विवि के कुलपति डॉ. एचएस धामी, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत, उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव, यूओयू के देहरादून के डायरेक्टर प्रो. दुर्गेश पंत सहित कई विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इसके अलावा इस बात की भी संस्तुति की गई कि सभी विवि नए सत्र से दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा लें।
विज्ञापन


ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ सके। सीबीसीएस सिस्टम को सीधे लागू करने के बजाय पहले सेमेस्टर सिस्टम लागू करने की संस्तुति की गई। ताकि सभी शिक्षक व कर्मचारी इस सिस्टम में एडजस्ट हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें